धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया श्री शिरडी सांई मंदिर का भूमि पूजन दिवस

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया श्री शिरडी सांई मंदिर का भूमि पूजन दिवस











श्री शिरडी सांई परिवार संस्थान प्रगति विहार के तत्वावधान में प्रगति विहार स्थित श्री शिरडी सांई मंदिर का 20वां भूमि पूजन दिवस मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा भाव से मनाया गया। बाबा की पालकी निकाली और विधि विधान से पूजन कर हवन में आहुतियां दी और भजन कीर्तन किया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। भूमि पूजन दिवस के अवसर पर सुबह सात बजे सांई बाबा के अभिषेक के उपरांत साढ़े आठ बजे पुजारी विनय उनियाल ने गणेश पूजन व हवन का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ सांई बाबा की पालकी निकाली। पालकी मोहल्ला महानंदनपुरम, वीरसावकर नगर, गायत्रीपुरम, प्रगति विहार, भगवती विहार एवं अकबरपुर चितौरी होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। पालकी के आगे भक्तजन झाडू और छिड़काव करते हुए पुण्य लाभ कमा रहे थे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान के सचिव विजेंद्र सिंह यादव, विनोद कुमार सक्सैना, फतहपाल सिंह, रविंद्र सक्सैना, अतुल सक्सैना, मुन्नी देवी, सोमेश्वर सिंह राणा, जय शास्त्री, राहुल, सचिन मीणा आदि का सहयोग रहा।














  •  

  •  

  •  

  •